Uncategorized

Uttarakhand Current Affairs July 2025 – उत्तराखंड जुलाई करेंट अफेयर्स

उत्तराखंड के पौड़ी जिले की साधना स्वायत्त सहकारिता को आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जा रहा है। दीदी कैफे और डेयरी यूनिट के ज़रिए 206 महिलाओं ने पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों और दूध उत्पादन से अपनी आजीविका को मजबूत किया है। यह पहल एनआरएलएम, हिमोथान सोसाइटी और टाटा ट्रस्ट्स के सहयोग से 2021 में शुरू हुई थी। साधना स्वायत्त ने साबित कर दिया कि सही दिशा और सहयोग से ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

1️⃣ जल सखी पहल की शुरुआत:
उत्तराखंड सरकार ने ग्रामीण महिलाओं (Rural Womens) की आजीविका बढ़ाने के लिए लखपति दीदी योजना की तर्ज पर जल सखी पहल शुरू करने का फैसला लिया है।

2️⃣ महिलाओं के हाथ में जल प्रबंधन:
इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह (SHGs) को गाँवों में जल प्रबंधन और आपूर्ति की जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि हर घर नल योजना को मजबूती मिले।

3️⃣ महिलाओं की जिम्मेदारियां:
जल सखी महिला समूह पानी के बिल वितरण, राजस्व संग्रह, नए कनेक्शन देना, बिल सुधार, जल योजनाओं का रखरखाव, खराबी की रिपोर्टिंग और पानी की गुणवत्ता जांच जैसे काम करेंगे।

4️⃣ ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बढ़ावा:
इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार मिलेगा, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पानी की सप्लाई व्यवस्था भी बेहतर होगी।

note – जल सखी योजना uksssc और ukpsc current affairs की दृष्टी से महत्वपूर्ण हो सकती है

नवीनतम अपडेट के लिए हमें इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप चैनल पर फॉलो करें।

🔗 वेबसाइट: alaggyan.in
🔗 इंस्टाग्राम: @alaggyan
🔗 व्हाट्सएप चैनल: यहां जॉइन करें

पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने मानसखण्ड मंदिर माला मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंदिरों के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के मूल निवासियों को 1 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिससे राज्य में स्वरोजगार और पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। इन्वेस्टर समिट 2023 के बाद प्रदेश को पर्यटन क्षेत्र में 5,543 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है, जो राज्य की आर्थिकी को नई दिशा देगा।

error:
Open chat
नमस्कार! 🙏 आप Uttarakhand GK, MCQ, या Current Affairs से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम आपकी सहायता के लिए तैयार हैं! 😊