Uttarakhand current affairs may 2025
उत्तराखंड करंट अफेयर्स मई 2025
📌 उत्तराखंड ने सरकारी पहलों के लाभार्थियों के साथ संवाद बढ़ाने के लिए “मुख्य सेवक संवाद” योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर विभिन्न योजनाओं की प्रभावशीलता का आकलन करना है। यह योजना लाभार्थियों के साथ सीधे जुड़ने पर ध्यान केंद्रित करती है ताकि उनके अनुभवों और चुनौतियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
🔔 Instagram पर @alaggyan को फॉलो करें
ताकि Uttarakhand Current Affairs की हर अपडेट आपको सबसे पहले मिले! 🏔️📚
📌 हिमालय प्रहरी सम्मान 2025 महिला वर्ग में दीक्षा बिष्ट और स्व. धनश्याम रतूड़ी को दिया जाएगा। यह सम्मान 21 मई को सुंदरलाल बहुगुणा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में सेवा हिमालय मूवमेंट द्वारा प्रदान किया जाएगा। दीक्षा बिष्ट महिला उत्थान और वन संरक्षण में 20 वर्षों से सक्रिय हैं, जबकि स्व. रतूड़ी ने चिपको व टिहरी बांध आंदोलनों में योगदान दिया।
🔔 हमारे WhatsApp Channel से जुड़ने के लिए क्लिक करें —👇📲
📌 वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी को मिलेगा पं. भैरव दत्त धूलिया तृतीय पत्रकार पुरस्कार 2025 रमेश पहाड़ी को 1968 से पत्रकारिता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने, ‘अनिकेत’ समाचार पत्र के सफल संपादन (1977–2017), चिपको आंदोलन में भागीदारी और जमीनी स्तर पर महिलाओं व युवाओं को संगठित करने के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान हेतु चुना गया है।
📌 उत्तराखंडी फिल्म ‘काराः एक प्रथा’ ने दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 2025 में Special Mention Award जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया है। वर्ष 2005 की एक सच्ची घटना से प्रेरित यह फिल्म कारा प्रथा और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर विषयों को उजागर करती है।
📢 सबसे पहले करंट अपडेट पाने के लिए —
🔹 Instagram पर फॉलो करें: @alaggyan 📸
🔹 और हमारे WhatsApp Channel से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇📲
📌 पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को उनकी साहित्यिक सेवाओं और हिंदी-संस्कृत के वैश्विक प्रचार में योगदान के लिए “The Literature Laureate” सम्मान से सम्मानित किया गया है। 🙌
यह सम्मान दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जो उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है
📌 देहरादून में सूर्या ड्रोन टेक 2025 का आयोजन भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड की ओर से सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) के सहयोग से दो दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की गई है. प्रदर्शनी देश में विकसित अत्याधुनिक ड्रोन प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित की