500+ Uttarakhand Current Affairs MCQ Hindi 2026 – UKPSC/UKSSSC PDF
uttarakhand current affairs in hindi
उत्तराखंड ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में हिमालयी राज्यों की श्रेणी में कौन सा स्थान प्राप्त किया है?
- पहला
- पांचवां
- दसवां
- पंद्रहवां
दसवां
उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में मतदाता सहभागिता के मामले में राज्य का प्रदर्शन देशभर में 33वें स्थान पर रहा। हिमालयी राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड ने 10वां स्थान प्राप्त किया है।
उत्तराखंड का औसत मतदान प्रतिशत कितना रहा?
- 65.37%
- 57.22%
- 66.59%
- 68.23%
57.22%
जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड का औसत मतदान प्रतिशत 57.22% रहा। यह आंकड़ा पिछली बार के मुकाबले कम है, जब राज्य ने 65.37% मतदान दर्ज किया था।
टाइगर रिज़र्व के भीतर भारत का पहला बायोस्फीयर किस राष्ट्रीय उद्यान में बनाया गया ?
- जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
- राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
- गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान
- इनमे से कोई नहीं
राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
उत्तराखंड के राजाजी नेशनल पार्क में दो पर्यावरणविदों, जय धर गुप्ता और विजय धस्माना, ने भारत के पहले बायोस्फीयर, राजाजी राघाटी बायोस्फीयर (RRB) की स्थापना की है। इस बायोस्फीयर का विस्तार 35 एकड़ के निजी जंगल के रूप में है। इसका उद्देश्य दुर्लभ और संकटग्रस्त देशी पेड़ों की प्रजातियों की पहचान और पुनरुद्धार करना है, साथ ही इसे शिकारियों और खनन से सुरक्षित रखना है। पहले यह भूमि बंजर और क्षरण की स्थिति में थी।
लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तराखंड से लोकसभा सीट पर जीते गए प्रत्याशी में कौन सा सही मिलान नहीं है ?
- हरिद्वार से – त्रिवेंद्र सिह रावत
- गढ़वाल से – अनिल बलूनी
- टिहरी से – माला राज्य लक्ष्मी शाह
- अल्मोड़ा से – अजय भट्ट
अल्मोड़ा से – अजय भट्ट
अल्मोड़ा से अजय टम्टा को चुना गया जबकि नेनीताल से अजय भट्ट को
हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत के द्वारा उत्तराखंड के किस आश्रम का दौरा किया गया ?
- शांति निकेतन आश्रम
- योगदा आश्रम
- स्वर्ग आश्रम
- परमार्थ निकेतन आश्रम
योगदा आश्रम
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तराखंड के किस स्थान पर अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान पूजा अर्चना की और परिवार के साथ दर्शन किए ?
- बद्रीनाथ धाम
- केदारनाथ धाम
- केंची धाम
- कसार देवी मंदिर
केंची धाम
हाल ही में उत्तराखंड के किन युवा कलाकारो ने तुंगनाथ मंदिर में 1 घण्टे 27 मिनट तक लगातार भरतनाट्यम और कैलोग्राफी की प्रस्तुति देकर इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया ?
- श्रद्धा बछेती और अभिषेक यादव
- राधा शर्मा और रोहित सिंह
- पूजा वर्मा और अमित चौहान
- नीता कुमारी और सुरेश गुप्ता
श्रद्धा बछेती और अभिषेक यादव
दून की अंतरराष्ट्रीय भरतनाट्यम नृत्यांगना श्रद्धा और अंतरराष्ट्रीय कैलीग्राफी आर्टिस्ट अभिषेक ने मिलकर एक घंटे 27 मिनट तक लगातार नृत्य और कैलीग्राफी की प्रस्तुति देकर इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। दोनों बचपन के दोस्त होने के साथ-साथ भागवान शिव के भक्त भी हैं।
2024 का भैरव दत्त धुलिया पत्रकार पुरस्कार किसे प्रदान किया गया ?
- राजीव लोचन शाह
- गिरीश जोशी
- शशिभूषण पाण्डेय
- जय सिह रावत
राजीव लोचन शाह
डित भैरव दत्त धूलिया पत्रकार पुरस्कार नैनीताल समाचार के संपादक राजीव लोचन शाह को दिया गया । यह कार्यकम 19 मई को मयूर सिनेमा हॉल लैंसडाउन में हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इतिहासकार व पहाड़ के संपादक डॉ. शेखर पाठक के हाथों उन्हें यह सम्मान दिया गया ।
हाल ही मैं किस लेखक को साहित्य अकादमी फेलोशिप से सम्मानित किया गया ?
- शेलेश मटियानी
- रस्किन बौंड
- शेखर पाठक
- राजेश जोशी
रस्किन बौंड
प्रख्यात अंग्रेज़ी लेखक रस्किन बॉन्ड को 11 मई, 2024 को साहित्य अकादमी फ़ेलोशिप से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान उनके मसूरी स्थित घर पर दिया गया. रस्किन बॉन्ड ने 300 से ज़्यादा लघु कथाएं, उपन्यास, निबंध, और बच्चों के लिए 30 से ज़्यादा किताबें लिखी हैं. साल 1992 में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है.
Aap bahut achcha kar rahe ho sir lage raho
Important questions for exams thanks sir
Ache questions hai sir please ise continue rakhiye
Important
Thanku sir
Very useful serious
Thank u
Great 🙏🏻
Aache questions h plz continue rakhiye sir
Thank you sir
Aapke website se kaafi help hoti hai.. bahut hi ache se sb mil jaata h.. Thankyou Sir
Good questions sir✌️
Thanks sir