500+ Uttarakhand Current Affairs MCQ Hindi 2026 – UKPSC/UKSSSC PDF
Uttarakhand Current Affairs in Hindi | उत्तराखंड करेंट अफेयर्स
UKPSC और UKSSSC के लिए Uttarakhand Current Affairs in Hindi
उत्तराखंड करेंट अफेयर्स MCQ 2025:
अगर आप UKPSC, UKSSSC, Group C, पटवारी या किसी भी उत्तराखंड सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो करेंट अफेयर्स सबसे ज़रूरी विषय है।
इस पेज पर आपको 500+ ताज़ा उत्तराखंड Current Affairs MCQ हिंदी में एक ही जगह मिलेंगे, जो जनवरी 2025 से अब तक के अपडेट कवर करते हैं।
सभी प्रश्न हाल की घटनाओं, योजनाओं, बजट, नियुक्तियों और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं ताकि आपको एग्जाम में 100% मदद मिले।
👉 यहाँ से आप PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं और रोज़ाना नए MCQ जोड़ने का वादा है — ताकि आपका Current Affairs हमेशा अपडेट रहे।
📌 अगर आपको ये प्रश्न अच्छे लगें तो नीचे कमेंट में बताएं और अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें!
उत्तराखंड करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण सवाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में किस संस्था द्वारा तैयार ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया?
A. TERI
B. NITI Aayog
C. CEEW
D. SECI
✅ उत्तर: C. CEEW (Council on Energy, Environment and Water)
व्याख्या: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में CEEW द्वारा तैयार ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। यह पहल सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा हरित और आत्मनिर्भर भविष्य के निर्माण से संबंधित है।
महक चौहान के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन (A): महक चौहान ने ताशकंद अंतरराष्ट्रीय महिला रग्बी प्रतियोगिता में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीता।
कथन (B): महक चौहान उत्तराखंड से भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली खिलाड़ी हैं।
(A) केवल कथन A सही है
(B) केवल कथन B सही है
(C) कथन A और B दोनों सही हैं
(D) कथन A और B दोनों गलत हैं
✅ उत्तर: (C) कथन A और B दोनों सही हैं
हाल ही में उत्तराखंड में हाथियों की प्रत्यक्ष गणना के लिए किस डिजिटल ऐप का उपयोग किया जा रहा है?
(A) e-Green Watch
(B) वन मित्र ऐप
(C) M-STrIPES ऐप
(D) Eco Track Portal
उत्तर — (C) M-STrIPES ऐप
भारत सरकार द्वारा ‘हीट रेजिलिएंट मॉडल सिटी’ परियोजना के लिए उत्तराखंड के किस शहर का चयन किया गया है?
(A) हरिद्वार
(B) देहरादून
(C) नैनीताल
(D) हल्द्वानी
उत्तर — (B) देहरादून
नैनीताल के पंगोट क्षेत्र में खोजी गई भारत की पहली दुर्लभ जेली फंगस का नाम क्या है?
(A) अमनिता मस्कारिया
(B) ग्यूपिनोप्सिस अल्पाइना
(C) कॉर्डिसेप्स सिनेंसिस
(D) ट्राइकोलोमा मैटसुके
उत्तर — (B) ग्यूपिनोप्सिस अल्पाइना
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में चयनित उत्तराखंड आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द डिवाइन मदर’ किस दुर्लभ वन्यजीव पर आधारित है?
(A) हिम तेंदुआ
(B) कस्तूरी मृग
(C) मोनाल
(D) किंग कोबरा
उत्तर — (D) किंग कोबरा
प्रश्न . भारत सरकार द्वारा जारी हालिया PGI 2.0 (Performance Grading Index) रिपोर्ट 2024-25 में उत्तराखंड को देशभर में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
(A) 10वां स्थान
(B) 12वां स्थान
(C) 15वां स्थान
(D) 18वां स्थान
- उत्तर: (C) 15वां स्थान
- शॉर्ट स्पष्टीकरण: इस रिपोर्ट में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की स्कूली शिक्षा व्यवस्था के मूल्यांकन में उत्तराखंड ने देशभर में 15वां स्थान हासिल किया है।
प्रश्न: ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत विकसित किए जा रहे भारत के पहले ‘फ्लोटिंग रेल टनल जंक्शन’ के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
1.यह जंक्शन उत्तराखंड में ब्यासी और देवप्रयाग के बीच बनाया जा रहा है।
2.इसमें भूकंप से सुरक्षा हेतु डबल-आर्क सिस्मिक आइसोलेशन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर चुनिए:
A. केवल 1 सही है
B. केवल 2 सही है
C. 1 और 2 दोनों सही हैं
D. न तो 1, न ही 2 सही है
सही उत्तर: C. 1 और 2 दोनों सही हैं
व्याख्या:
दोनों कथन सही हैं। यह फ्लोटिंग रेल टनल जंक्शन ब्यासी–देवप्रयाग सेक्शन के बीच विकसित किया जा रहा है तथा इसमें भूकंप से सुरक्षा के लिए उन्नत डबल-आर्क सिस्मिक आइसोलेशन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जो इसे परीक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण बनाता है।
पौड़ी गढ़वाल जनपद के द्वारीखाल विकासखंड स्थित किस प्राथमिक विद्यालय परिसर से पुरातात्विक महत्व के शिलालेख प्राप्त हुए हैं?
A) प्राथमिक विद्यालय खिर्सू
B) प्राथमिक विद्यालय पाली लंगूर (डाडामंडी)
C) प्राथमिक विद्यालय सतपुली
D) प्राथमिक विद्यालय यमकेश्वर
उत्तर: B
हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने लंबित राजस्व विवादों के त्वरित निपटारे हेतु किस पहल की शुरुआत की है?
A. जन अदालत
B. लोक न्याय केंद्र
C. राजस्व लोक अदालत
D. ग्राम न्यायालय
सही उत्तर: C
उत्तराखंड राज्य पैरालंपिक गेम्स 2026 का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
(A) हरिद्वार
(B) हल्द्वानी
(C) देहरादून
(D) श्रीनगर
उत्तर: (C) देहरादून
प्रश्न (कथन आधारित): धर्म गार्जियन सैन्य अभ्यास के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें —
कथन (1): धर्म गार्जियन भारत और दक्षिण कोरिया के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
कथन (2): धर्म गार्जियन 2026 का आयोजन देहरादून में किया गया था।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
A. केवल कथन (1) सही है
B. केवल कथन (2) सही है
C. दोनों कथन सही हैं
D. दोनों कथन गलत हैं
सही उत्तर: D. दोनों कथन गलत हैं
व्याख्या:
धर्म गार्जियन भारत और जापान के बीच होने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास है और इसका 7वां संस्करण फरवरी 2026 में चौबट्टिया (रानीखेत), उत्तराखंड में आयोजित किया गया।
Aap bahut achcha kar rahe ho sir lage raho
Important questions for exams thanks sir
Ache questions hai sir please ise continue rakhiye
Important
Thanku sir
Very useful serious
Thank u
Great 🙏🏻
Aache questions h plz continue rakhiye sir
Thank you sir
Aapke website se kaafi help hoti hai.. bahut hi ache se sb mil jaata h.. Thankyou Sir
Good questions sir✌️
Thanks sir
Thanks sir
Hello sir PDF download nhi hora hai kese hoga
Thanks sir g
a Very good morning. Briefly and good Observation among Answers _Keep it Upp 🌺❤️❤️
thank
❤️🙂 Thankyou
Thanku ❣️
2026 ke current affairs batao sir
Jo latest current affairs questions update h wo 2026 k hi hai