500+ Uttarakhand Current Affairs MCQ Hindi 2026 – UKPSC/UKSSSC PDF

uttarakhand current affairs in hindi

नरेंद्र सिंह नेगी की पुस्तक कल फिर जब सुबह होगी का विमोचन किस अवसर पर हुआ?

  • A) उनके 70वें जन्मदिवस पर
  • B) उनके 75वें जन्मदिवस पर
  • C) उनके साहित्यिक पुरस्कार के अवसर पर
  • D) उनके गायक करियर की सालगिरह पर

उनके 75वें जन्मदिवस पर

विनसर प्रकाशन, देहरादून ने कल फिर जब सुबह होगी शीर्षक से एक नई पुस्तक प्रकाशित की है, जिसका विमोचन 12 अगस्त को गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर देहरादून में होगा। यह पुस्तक 388 पृष्ठों की है और इसमें नेगी की 101 प्रमुख गढ़वाली रचनाओं का संकलन किया गया है। पुस्तक का विमोचन एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में मान्यता प्राप्त है और यह नेगी की रचनाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

तीलू रौतेली पुरस्कार” के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

  1. यह पुरस्कार हर वर्ष 8 अगस्त को राज्य की उन महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
  2. वर्ष 2022 में इस पुरस्कार की सम्मान राशि को ₹31,000 से बढ़ाकर ₹51,000 कर दिया गया।
  3. वर्ष 2024 में, 13 महिलाओं को “तीलू रौतेली पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
  4. यह पुरस्कार विशेष रूप से उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण से संबंधित है।

सभी कथन सही है

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक की नई वेब सीरीज का नाम क्या है, जो 9 अगस्त को हॉटस्टार ओटीटी पर लॉन्च होने वाली है और जिसका पूरा शूट उत्तराखंड में किया गया है, जिसमें राज्य की संस्कृति, समस्याएं और प्राकृतिक सौंदर्य को प्रमुखता से दर्शाया गया है?

  • हिमालयन सफर
  • उत्तराखंड डायरी
  • पहाड़ो की कहानिया
  • लाइफ हिल गई

लाइफ हिल गई

उत्तराखंड की बेटी और पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक द्वारा निर्मित “लाइफ हिल गई” वेब सीरीज 9 अगस्त को हॉटस्टार ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस वेब सीरीज की खासियत ये है कि ये पूरी उत्तराखंड के नैनीताल और रानीखेत में शूट की गई है. साथ ही इस वेब सीरीज में उत्तराखंड की संस्कृति, समस्या और खूबसूरत वादियां भी देखने को मिलेगी.

ALAGGYAN.IN उत्तराखंड परीक्षा तैयारी से जुड़े रहें
UKPSC UKSSSC RO/ARO पटवारी Group-C
📚 GK • Current Affairs • MCQ • Exam Updates

उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना’ के अंतर्गत, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को कितना रुपये तक का बिना ब्याज का लोन दिया जा रहा है?

  • 2 लाख
  • 5 लाख
  • 10 लाख
  • इनमे से कोई नहीं

5 लाख

Lakhpati Didi Yojana का संचालन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त लोन प्रदान किया जाएगा। ताकि महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू करके लखपति दीदी बनने का सपना साकार कर सकें।

तमिलनाडु में आयोजित वुशु की 23 वी जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में उत्तराखंड के खिलाडियों ने कुल कितने कांस्य पदक जीते ?

  • 2
  • 3
  • 4
  • 5

4

उत्तराखंड की टीम के चार खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। हल्द्वानी की उन्नति बिष्ट और सानिया मेहता, तथा देहरादून के हर्ष थापा और अमित सेमवाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम के कोच लवीश कुंवर और रोशनी कुंवर, तथा वुशु की इंटरनेशनल जज अंजना रानी ने बताया कि 28 सदस्यीय दल में आठ खिलाड़ी नैनीताल से, दो पौड़ी से और 16 खिलाड़ी देहरादून से थे।

हाल ही मैं कौन सी गढ़वाली फिल्म अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए नामित हुई है जो की अंधविश्वास पर आधारित है ?

  • अन्धविश्वास
  • रिखुली
  • रितांजलि
  • सुबेरो घाम

रिखुली

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘रिखुली’, जो उत्तराखंड के चमोली जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में फिल्माई गई थी, को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए नामित किया गया है।इस फिल्म का निर्देशन और लेखन अक्षत नाट्य संस्था से जुड़े अभिनेता जगत किशोर गैरोला ने किया है। लगभग 90 मिनट की इस फिल्म में समाज की वास्तविकता को पर्दे पर दर्शाने का प्रयास किया गया है।फिल्म का मुख्य उद्देश्य अंधविश्वास के प्रति जागरूकता फैलाना है

23 thoughts on “500+ Uttarakhand Current Affairs MCQ Hindi 2026 – UKPSC/UKSSSC PDF”

  1. Important questions for exams thanks sir

  2. Ache questions hai sir please ise continue rakhiye

  3. Aache questions h plz continue rakhiye sir

  4. Aapke website se kaafi help hoti hai.. bahut hi ache se sb mil jaata h.. Thankyou Sir

  5. Hello sir PDF download nhi hora hai kese hoga

  6. a Very good morning. Briefly and good Observation among Answers _Keep it Upp 🌺❤️❤️

  7. 2026 ke current affairs batao sir

  8. Achhe question h apke ….bilkul uksssc aisa hi poochta h

  9. Thank you so much sir
    Too good question ❤️

Leave a Comment

error:
Open chat
1
📚 नमस्कार! 👋
Uttarakhand Current Affairs, GK, UKPSC, UKSSSC एवं MCQ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और सहायता यहाँ प्राप्त करें। 🎯