500+ Uttarakhand Current Affairs MCQ Hindi 2026 – UKPSC/UKSSSC PDF
फरवरी 2026 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाली किस महिला बॉडीबिल्डर को सम्मानित किया गया?
A. प्रियंका चौहान
B. प्रतिभा थपलियाल
C. मीनाक्षी जोशी
D. कविता रावत
उत्तर: B
व्याख्या:
Pratibha Thapliyal उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर हैं। उन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। उनकी इन उपलब्धियों को देखते हुए फरवरी 2026 में मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- उदयपुरी बकरी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की एक स्वदेशी नस्ल है।
- यह नस्ल दुगड्डा से यमकेश्वर क्षेत्र में पाई जाती है।
- उदयपुरी बकरी को हाल ही में ICAR-NBAGR द्वारा मान्यता प्रदान की गई है।
- ICAR-NBAGR का मुख्यालय देहरादून में स्थित है।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
✅ सही उत्तर: A. केवल 1, 2 और 3
व्याख्या:
कथन 1, 2 और 3 सही हैं। ICAR-NBAGR का मुख्यालय करनाल (हरियाणा) में स्थित है, न कि देहरादून में, इसलिए कथन 4 गलत है। यह प्रश्न उत्तराखंड की स्वदेशी पशु नस्लों और राष्ट्रीय संस्थानों की जानकारी को जोड़कर बनाया गया है, जो UKPSC/UKSSSC में अक्सर पूछा जाता है।
हाल ही में उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के हिमालयी समशीतोष्ण वनों में लगभग 2600 मीटर की ऊँचाई पर पहचानी गई Hemileccinum indicum किससे संबंधित है?
A. एक नई मशरूम (Fungus) प्रजाति
B. एक औषधीय वनस्पति प्रजाति
C. एक दुर्लभ कीट प्रजाति
D. एक सूक्ष्म शैवाल प्रजाति
उत्तर: A
व्याख्या: Hemileccinum indicum मशरूम की एक नई प्रजाति है, जिसकी खोज उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के धकुरी क्षेत्र के समशीतोष्ण वनों में की गई है। यह प्रश्न UKPSC/UKSSSC परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
‘उत्तराखंड मात्सुरी’ का पहली बार आयोजन के लिए चयनित अंतरराष्ट्रीय राजधानी कौन-सी है, जहाँ यह कार्यक्रम 1 फरवरी 2026 को आयोजित होगा?
A. सियोल
B. टोक्यो
C. बैंकॉक
D. कुआलालंपुर
✅ सही उत्तर: B. टोक्यो
उत्तराखंड करेंट अफेयर्स सबसे पहले पाने लिए आप हमे instagram पर follow कर सकते है जहा पर latest करेंट अफेयर्स पोस्ट की जाती है
साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार 2026 से सम्मानित होने वाले Shri Kailash Chandra Pant का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था। हालांकि, उनका पैतृक संबंध उत्तराखंड से है। निम्नलिखित विकल्पों में से वह सही गाँव–जिला कौन-सा है, जहाँ उनका पैतृक गाँव स्थित है?
A) कनकचौरी – रुद्रप्रयाग जिला
B) गूंजी गांव– पिथौरागढ़ जिला
C) खन्तोली गांव – बागेश्वर जिला
D) मुनस्यारी गांव – पिथौरागढ़ जिला
सही उत्तर: ✅ C) खन्तोली गांव – बागेश्वर जिला ( श्री कैलाश चन्द्र पन्त की माताजी का नाम श्रीमती हरिप्रिया पंत एवं पिताजी का नाम स्व. लीलाधर पन्त है। इनका जन्म मध्य प्रदेश में इन्दौर के पास महू में हुआ। किन्तु इनका पैतृक गाँव उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले का खन्तोली गाँव है। )
उत्तराखंड में नेशनल पैरलिंपिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किस स्थान पर किया गया?
A) रूड़की
B) देहरादून
C) नैनीताल
D) उधम सिंह नगर
सही उत्तर: ✅ A) रूड़की
उत्तराखंड करेंट अफेयर्स सबसे पहले पाने लिए आप हमे instagram पर follow कर सकते है जहा पर latest करेंट अफेयर्स पोस्ट की जाती है
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
कथन 1: उत्तराखंड ने Export Preparedness Index (EPI) 2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कथन 2: Export Preparedness Index (EPI) नीति आयोग द्वारा जारी किया जाता है।
उपरोक्त कथनों के संदर्भ में सही विकल्प चुनिए—
A. कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं
B. कथन 1 सही है, कथन 2 गलत है
C. कथन 1 गलत है, कथन 2 सही है
D. कथन 1 और कथन 2 दोनों गलत हैं
सही उत्तर: कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं
उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा शुरू किए गए पैन इंडिया रोड शो का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना
B. राज्य के वर्षभर के पर्यटन स्थलों को देशभर में प्रचारित करना
C. केवल विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करना
D. होटल उद्योग के लिए नई सब्सिडी घोषित करना
सही उत्तर: B राज्य के वर्षभर के पर्यटन स्थलों को देशभर में प्रचारित करना
उत्तराखंड की किस पर्वतारोही ने हाल ही में नेपाल स्थित 6,476 मीटर ऊँची माउंट मेरा पीक को सफलतापूर्वक फतह किया?
A. कविता चंद
B. नम्रता साह
C. स्नेह राणा
D. प्रीति रावत
सही उत्तर: B. नम्रता साह
उत्तराखंड के हल्द्वानी से छात्रों द्वारा अंतरिक्ष तक भेजे गए सैटेलाइट पेलोड में उपयोग की गई तकनीक क्या थी?
A. रॉकेट प्रक्षेपण
B. उच्च-उड़ान हीलियम बलून
C. अंतरिक्ष शटल
D. उपग्रह प्रक्षेपण यान
सही उत्तर: B. उच्च-उड़ान हीलियम बलून
Aap bahut achcha kar rahe ho sir lage raho
Important questions for exams thanks sir
Ache questions hai sir please ise continue rakhiye
Important
Thanku sir
Very useful serious
Thank u
Great 🙏🏻
Aache questions h plz continue rakhiye sir
Thank you sir
Aapke website se kaafi help hoti hai.. bahut hi ache se sb mil jaata h.. Thankyou Sir
Good questions sir✌️
Thanks sir