उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025-26

500+ Uttarakhand Current Affairs MCQ Hindi 2026 – UKPSC/UKSSSC PDF

हाल ही में उत्तराखंड के प्रगतिशील किसान भूपेंद्र जोशी को किस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो देश की फसलों के संरक्षण, संवर्धन और सुधार में योगदान देने वाले कृषकों को प्रदान किया जाता है?

A. कृषि रत्न सम्मान
B. राष्ट्रीय जैव विविधता कृषक पुरस्कार
C. प्लांट जीनोम सेवियर कृषक पुरस्कार 2022-23
D. आत्मनिर्भर किसान सम्मान

उत्तर: C. प्लांट जीनोम सेवियर कृषक पुरस्कार 2022-23

उत्तराखंड के किस जिले में शोध टीम ने तांबे का विशालकाय भंडार खोजा है?
A) चमोली
B) पिथौरागढ़
C) रुद्रप्रयाग
D) टिहरी

सही उत्तर:C) रुद्रप्रयाग

‘Ease of Doing Business’ के तहत व्यापार सुधारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड को किस श्रेणी में सम्मानित किया गया है?

A. Emerging Performer
B. Top Achiever
C. Achiever
D. Aspiring Performer

उत्तर: B. Top Achiever

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष डाक टिकट श्रृंखला किसके सम्मान में जारी की?

A) स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में
B) पर्यावरण योद्धाओं के सम्मान में
C) धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के सम्मान में
D) खेल प्रतिभाओं के सम्मान में

सही उत्तर: C. धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के सम्मान में

हाल ही में उत्तराखंड विधानसभा ने किस पारंपरिक लोक महोत्सव की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की घोषणा की है, जिसकी पुस्तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेंट की गई?

A. हरेला उत्सव
B. नंदा देवी मेला
C. रम्माण महोत्सव
D. फूलदेई पर्व

सही उत्तर: C. रम्माण महोत्सव

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड की ऐतिहासिक धरोहरों को डिजिटल रूप में जनता तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राज्य के किस स्थान से राजभवन के वर्चुअल टूर का शुभारंभ किया?

A) देहरादून
B) नैनीताल
C) मसूरी
D) हरिद्वार

उत्तर: ✅ B) नैनीताल

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. “सांसद खेल महोत्सव” का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के तपोवन स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में किया।
  2. इस आयोजन का उद्देश्य “फिट इंडिया – स्पोर्ट्स इंडिया – स्ट्रॉन्ग इंडिया” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
A) केवल कथन 1 सही है
B) केवल कथन 2 सही है
C) दोनों कथन सही हैं
D) दोनों कथन गलत हैं

उत्तर: C) दोनों कथन सही हैं

उत्तराखंड सरकार ने राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पर्यावरण संरक्षण के लिए अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर कौन-सा सेस लगाने का निर्णय लिया है?

A) स्वच्छता सेस
B) हरित सेस (Green Cess)
C) विकास सेस
D) पर्यटन सेस

उत्तर: B) हरित सेस (Green Cess)

धौलीगंगा बेसिन में “Automatic Glacier Monitoring System” किस संस्थान द्वारा स्थापित किया गया है?
A) भारतीय मौसम विभाग
B) उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
C) वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी
D) नेहरू पर्वतारोहण संस्थान
उत्तर: C) वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी

हाल ही में किस पर्यावरण कार्यकर्ता की 100वीं जयंती पर उनके नाम से डाक टिकट जारी किया गया है?
A. सुनीता नारायण
B. गौरा देवी
C. वंदना शिवा
D. चंडी प्रसाद भट्ट
उत्तर: B. गौरा देवी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में परमहंस योगानंद जी द्वारा रचित “God Talks with Arjuna” के संक्षिप्त संस्करण का विमोचन किया। इस पुस्तक का नाम क्या है?

A) आत्मज्ञान योग
B) भगवद्गीता का योग विज्ञान
C) जीवन और गीता
D) ध्यान मार्ग

उत्तर: B) भगवद्गीता का योग विज्ञान

खनन तत्परता सूचकांक (Mining Readiness Index) योजना के तहत श्रेणी–C में वर्ष 2025 में उत्तराखंड ने देश में कौन सा स्थान प्राप्त किया है?

A) पहला स्थान
B) दूसरा स्थान
C) तीसरा स्थान
D) चौथा स्थान

सही उत्तर: B) दूसरा स्थान

अक्टूबर 2025 में यूरोपीय निवेश बैंक (EIB Global) द्वारा स्वीकृत उस परियोजना का उद्देश्य क्या है, जिसके अंतर्गत उत्तराखंड को 191 मिलियन डॉलर का निवेश प्राप्त होगा ?

A. पर्यटन विकास के लिए सहायता देना
B. सड़क निर्माण हेतु निवेश करना
C. जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली को सुधारना
D. वन क्षेत्र विस्तार के लिए धनराशि देना

उत्तर: C. जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली को सुधारना

हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय में किन नई फसल किस्मों का शुभारंभ किया है?

A. पंत उड़द-13, पंत उड़द-14, पंत मटर-554 और पंत जौ-1106
B. पंत गेहूं-18, पंत धान-44, पंत चना-210
C. पंत उड़द-10, पंत मटर-350, पंत जौ-909
D. पंत धान-11, पंत गेहूं-120, पंत मसूर-450

उत्तर: A. पंत उड़द-13, पंत उड़द-14, पंत मटर-554 और पंत जौ-1106

12 thoughts on “500+ Uttarakhand Current Affairs MCQ Hindi 2026 – UKPSC/UKSSSC PDF

  • Aap bahut achcha kar rahe ho sir lage raho

  • Important questions for exams thanks sir

  • Ache questions hai sir please ise continue rakhiye

  • Very useful serious
    Thank u

  • Great 🙏🏻

  • Aache questions h plz continue rakhiye sir

  • Thank you sir

  • Aapke website se kaafi help hoti hai.. bahut hi ache se sb mil jaata h.. Thankyou Sir

  • Good questions sir✌️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:
Open chat
नमस्कार! 🙏 आप Uttarakhand GK, MCQ, या Current Affairs से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम आपकी सहायता के लिए तैयार हैं! 😊