Uttarakhand current affairs may 2025
📰 Uttarakhand Current Affairs – May 2025
अगर आप Uttarakhand की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं—जैसे UKPSC, UKSSSC, Police, Patwari या अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाएँ—तो मई 2025 के करंट अफेयर्स आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
इस महीने उत्तराखंड में कई अहम घटनाएँ, सम्मान, नियुक्तियाँ, योजनाएँ और तकनीकी आयोजन देखने को मिले, जो परीक्षा में सीधे सवालों के रूप में पूछे जा सकते हैं।
इस पोस्ट में हम मई 2025 में घटित सभी प्रमुख घटनाओं को संक्षेप में, बिंदुवार और तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत कर रहे हैं, ताकि आपकी तैयारी हो पूरी तरह सटीक और अपडेटेड।
📝 यहाँ उत्तराखंड करंट अफेयर्स समय-समय पर अपडेट किए जाते हैं।
उत्तराखंड करंट अफेयर्स मई 2025
📌 योग नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड!
➡️ योग नीति 2025 को धामी कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
➡️ जागेश्वर, मुक्तेश्वर, व्यास घाटी, टिहरी झील और कोलीढेक झील में बनेंगे 5 अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र
➡️ पहाड़ में योग केंद्र खोलने पर 50% या ₹20 लाख तक अनुदान
➡️ अगले 5 सालों में 13,000+ नौकरियाँ, 2,500 योग शिक्षक होंगे प्रमाणित
➡️ ऋषिकेश के मौजूदा योग इन्फ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा सपोर्ट
📌 पंचशूल प्लस FM रेडियो स्टेशन
📍 पिथौरागढ़, उत्तराखंड
🗓️ सेना द्वारा हाल ही में लॉन्च
📌 मुख्य तथ्य:
1️⃣ नाम ‘पंचशूल प्लस’ स्थानीय पंचशूल ब्रिगेड के जुड़ाव को दर्शाता है।
2️⃣ यह ऑपरेशन सदभावना का हिस्सा है – सेना और नागरिकों के बीच संबंध मज़बूत करने की पहल।
3️⃣ ऑपरेशन सदभावना की शुरुआत 1990 के दशक में आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्रों की मदद के लिए हुई थी।
4️⃣ यह वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती विकास व जागरूकता पर केंद्रित है।
📡 प्रसारण: 88.4 FM पर, 12 किमी की रेंज तक।
🔔 Instagram पर @alaggyan को फॉलो करें
ताकि Uttarakhand Current Affairs की हर अपडेट आपको सबसे पहले मिले! 🏔️📚
📌 मुख्यमंत्री ने हाल ही में दो अहम पहल की शुरुआत की:
🔹 अहिल्या स्मृति मैराथन – एक विरासत, एक संकल्प
📍 स्थान: देहरादून
🎯 उद्देश्य: स्वास्थ्य, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देना
💬 थीम: “एक विरासत – एक संकल्प”
📢 इसके ज़रिए जन-जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।
🔹 गज घंटाकर्ण महोत्सव 2025
📍 स्थान: टिहरी, गज घंटाकर्ण मंदिर परिसर
⛩️ यह स्थल बद्रीनाथ यात्रा की दूसरी परिक्रमा स्थली माना जाता है।
🌄 मंदिर से हिमालयी पर्वतमालाओं और हरिद्वार तक का दृश्य दिखता है,
जिससे यह स्थान आध्यात्मिक और पर्यावरणीय पर्यटन (eco-tourism) के लिए आदर्श बनता है।
उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी विकासात्मक पहलें तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं!
🔔 Instagram पर @alaggyan को फॉलो करें
ताकि Uttarakhand Current Affairs की हर अपडेट आपको सबसे पहले मिले! 🏔️📚
📌 गढ़वाल विश्वविद्यालय के ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र सिंह नेगी, कृषि संकायाध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार नेगी और वानिकी के क्षेत्र में कार्यरत डॉ. डीके राणा को हिमालयन गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
📌 उत्तराखंड में ई-रूपी प्रणाली का शुभारंभ! 🚜📲
🔹 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 18 मई 2025 को ई-रूपी प्रणाली शुरू की।
🔹 किसानों को अनुदान सीधे मोबाइल पर SMS/QR कोड से मिलेगा।
🔹 तेज, पारदर्शी और बिचौलिया-मुक्त डिजिटल भुगतान संभव होगा।
🔹 नई कृषि नीतियां: कीवी, ड्रैगन फ्रूट, सेब तुड़ाई योजना और मिलेट मिशन लॉन्च।
🔹 फ्लावर और हनी पॉलिसी भी जल्द आएंगी।
🔔 Instagram पर @alaggyan को फॉलो करें
ताकि Uttarakhand Current Affairs की हर अपडेट आपको सबसे पहले मिले! 🏔️📚
📌 पंतनगर विश्वविद्यालय और भारतीय सेना ने मिलेट्स (श्री अन्न) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता मिलेट्स आधारित खाद्य पदार्थों के शोध, प्रशिक्षण और सैनिकों के लिए पोषक व सुपाच्य उत्पादों के विकास पर केंद्रित है
📌 त्रिजुगीनारायण मंदिर, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। यह मंदिर विशेष रूप से इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, यहीं भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह भगवान विष्णु की उपस्थिति में संपन्न हुआ था। मंदिर प्रांगण में एक पवित्र अग्निकुंड भी है, जिसे विवाह की अग्नि का प्रतीक माना जाता है और आज भी उसमें अग्नि प्रज्वलित रहती है। वर्तमान में इस स्थल को एक वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है, और देश-विदेश के जोड़े यहां विवाह के लिए आ रहे हैं।
🔔 Instagram पर @alaggyan को फॉलो करें
ताकि Uttarakhand Current Affairs की हर अपडेट आपको सबसे पहले मिले! 🏔️📚
📌 गोंद प्रजातियों की अनोखी पहल 🌿: लालकुआं वन अनुसंधान केंद्र ने उत्तर भारत की पहली गोंद प्रजातियों की नर्सरी विकसित की। संरक्षण का उद्देश्य 🛡️: यह नर्सरी विलुप्त हो रही गोंद देने वाली पेड़-पौधों की प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए बनाई गई है।शोध और संवर्धन 🔬: यहां गोंद प्रजातियों पर शोध, प्रचार-प्रसार और पौधों का संवर्धन किया जाएगा।