UTTARAKHAND GK NOTES

Uttarakhand Economic Survey 2025-26 Notes: GSDP, MPI, MSME और SDG Index

उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26: राज्य की आर्थिक प्रगति

उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी Uttarakhand Economic Survey 2025-26 में राज्य की अर्थव्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण आंकड़े सामने आए हैं। इस आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार राज्य का GSDP, प्रति व्यक्ति आय, उद्योग, ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UKPSC, UKSSSC और उत्तराखंड सचिवालय परीक्षा के लिए uttarakhand economic survey 2025 के ये तथ्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

यह जानकारी UKPSC, UKSSSC, सचिवालय और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

1. राज्य की अर्थव्यवस्था और आय में वृद्धि

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में लगातार वृद्धि देखने को मिली है।

  1. राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) वर्ष 2021-22 में ₹2.54 लाख करोड़ था, जो 2024-25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ हो गया।
  2. राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2021-22 में ₹1,94,670 थी, जो 2024-25 में बढ़कर ₹2,73,921 हो गई।
  3. वर्ष 2024-25 में राज्य की आर्थिक विकास दर 7.23% दर्ज की गई।
  4. सरकार के अनुमान के अनुसार 2026-27 तक GSDP वृद्धि दर 8.2% रहने की संभावना है।

2. सामाजिक विकास और गरीबी में कमी

राज्य में सामाजिक सूचकांकों में भी सुधार हुआ है।

  1. Multidimensional Poverty Index (MPI) 2021-22 में 9.7% था, जो 2024-25 में घटकर 6.92% रह गया।
  2. Labour Force Participation Rate (LFPR) 2021-22 में 60.1% था, जो 2024-25 में बढ़कर 64.4% हो गया।
  3. शिशु मृत्यु दर (IMR) 2021-22 में 22 थी, जो 2024-25 में घटकर 20 हो गई।
  4. मातृ मृत्यु दर (MMR) 2021-22 में 103 थी, जो 2024-25 में घटकर 91 हो गई।

500+ UTTARAKHAND CURRENT AFFAIRS MCQ

3. उद्योग, स्टार्टअप और रोजगार में वृद्धि

राज्य में उद्योग और स्टार्टअप क्षेत्र तेजी से बढ़े हैं।

  1. राज्य में MSME इकाइयाँ 2021-22 में 59,798 थीं, जो 2024-25 में बढ़कर 79,394 हो गईं।
  2. MSME क्षेत्र में रोजगार 3,43,922 (2022) से बढ़कर 4,56,605 (2025) हो गया।
  3. राज्य में स्टार्टअप की संख्या 702 से बढ़कर 1,750 हो गई।
  4. पर्यटन के क्षेत्र में होटलों की संख्या 8,225 से बढ़कर 10,509 तथा होमस्टे 3,935 से बढ़कर 6,161 हो गए।

4. आधारभूत ढांचा, शिक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति

उत्तराखंड में आधारभूत ढांचे में भी तेजी से विकास हुआ है।

  1. राज्य में हेलीपोर्ट की संख्या 2 से बढ़कर 7 तथा हेलीपैड 60 से बढ़कर 118 हो गए।
  2. डिग्री कॉलेज 124 से बढ़कर 139 तथा इंजीनियरिंग कॉलेज 20 से बढ़कर 52 हो गए।
  3. विद्युत उत्पादन 5,157 मिलियन यूनिट से बढ़कर 16,500 मिलियन यूनिट हो गया।
  4. सौर ऊर्जा उत्पादन 439 MW से बढ़कर 1,027 MW हो गया।

5. कृषि, पशुपालन और अन्य क्षेत्रों में विकास

राज्य में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में भी प्रगति हुई है।

  1. मेडिसिनल और एरोमेटिक पौधों का क्षेत्र 900 हेक्टेयर से बढ़कर 10,000 हेक्टेयर हो गया।
  2. दूध उत्पादन 50.92 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़कर 54.59 लाख लीटर प्रतिदिन हो गया।
  3. मत्स्य उत्पादन 7,325 टन से बढ़कर 10,487 टन हो गया।
  4. राज्य में घर-घर शौचालय सुविधा 97% से बढ़कर 100% हो गई।

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स की सबसे महत्वपूर्ण update के लिए हमारे instagram page से जुड़िये जहा पर आपको परीक्षा उपयोगी uttarakhand current affairs 2026 मिलेगा

6. SDG Index में उत्तराखंड की उपलब्धि

सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के मामले में उत्तराखंड ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

  1. SDG Index में उत्तराखंड 2021-22 में चौथे स्थान पर था।
  2. 2023-24 में राज्य प्रथम स्थान पर पहुंच गया।

यह राज्य के समग्र विकास को दर्शाता है।


परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण MCQ

प्रश्न: उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2025 के अनुसार राज्य का GSDP 2024-25 में लगभग कितना रहा?

A. ₹2.50 लाख करोड़
B. ₹3.81 लाख करोड़
C. ₹4.20 लाख करोड़
D. ₹5.00 लाख करोड़

उत्तर: B

उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2025 में राज्य का GSDP कितना है?

आर्थिक सर्वेक्षण 2025 के अनुसार उत्तराखंड का GSDP वर्ष 2024-25 में लगभग ₹3.81 लाख करोड़ रहा।

उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय कितनी हो गई है?

आर्थिक सर्वेक्षण 2025 के अनुसार राज्य की प्रति व्यक्ति आय ₹2,73,921 हो गई है।

उत्तराखंड में गरीबी दर कितनी है?

Multidimensional Poverty Index (MPI) के अनुसार राज्य की गरीबी दर 9.7% से घटकर 6.92% हो गई है।

उत्तराखंड SDG Index में किस स्थान पर है?

SDG Index 2023-24 में उत्तराखंड पहले स्थान पर पहुंच गया है।

उत्तराखंड की आर्थिक विकास दर कितनी है?

आर्थिक सर्वेक्षण 2025 के अनुसार उत्तराखंड की आर्थिक विकास दर 7.23% रही।


उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2025 के आंकड़े दर्शाते हैं कि राज्य की अर्थव्यवस्था, सामाजिक विकास, उद्योग, ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्रों में लगातार प्रगति हो रही है। यह जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।


ऐसी ही उत्तराखंड करेंट अफेयर्स और GK के लिए हमारी वेबसाइट Alaggyan.in नियमित रूप से विजिट करें।

error:
Open chat
नमस्कार! 🙏 आप Uttarakhand GK, MCQ, या Current Affairs से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम आपकी सहायता के लिए तैयार हैं! 😊