500+ Uttarakhand MCQ – उत्तराखंड के टॉप MCQ प्रश्नोत्तरी [PDF]

Uttarakhand GK Mock Test – अपनी तैयारी को परखें

1829-30 से नदियों पर लोहे के संस्पेंशन पुलों का निर्माण तथा तिब्बती मंडियों में बेहतर निष्पादन का कार्य भी किया ?

  • ट्रेल ने
  • लुशिंगटन ने
  • गोबान ने
  • रैम्जे ने

ट्रेल ने

ट्रेल ने 1829-30 से नदियों पर लोहे के सस्पेंशन पुलों (suspension bridges) का निर्माण तथा निकटस्थ तिब्बती मंडियों में बेहतर निष्पादन का कार्य भी किया। सीमावर्ती क्षेत्रों में लगान की माफी एवं परम्परागत मेलों में सीमावर्ती व्यापारियों के मुकदमों की सुनवाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य उनके द्वारा किए गए।

उत्तराखंड का एक ऐसा मंदिर जिसको लेकर कहा जाता है कि यहां के कपाट सिर्फ रक्षाबंधन के दिन खुलते है वह मंदिर है?

  • बाणासुर मंदिर
  • वंशीनारायण मंदिर
  • बाणगंगा मंदिर
  • कार्तिक स्वामी मंदिर

वंशीनारायण मंदिर

इस मंदिर का नाम बंशीनारायण/वंशीनारायण मंदिर के नाम से जाना जाता है, जो उत्तराखंड के चमोली जिले की उर्गम घाटी पर मौजूद है। मंदिर तक जाने का अनुभव बेहद ही अलग है, क्योंकि यहां तक कई लोग ट्रैकिंग करते हुए पहुंचते हैं। ये मंदिर भी इसलिए खास माना जाता है, क्योंकि इसका अपना अलग ही महत्व है, साथ ही पर्यटक भी इस मंदिर की खासियत की वजह से यहां घूमने के लिए आते हैं।

खुडबुड़ा युद्ध के बारे में विशेष जानकारी मिलती है?

  • मेमोरियल ऑफ देहरादून
  • वैली ऑफ दून
  • मसूरी मेडले
  • देहरादून गजेटियर

वैली ऑफ दून

टिहरी राज्य प्रजामंडल की स्थापना कब हुयी ?

  • 22 जनवरी, 1939
  • 24 जनवरी, 1939
  • 23 जनवरी 1939
  • 23 जनवरी 1938

23 जनवरी 1939

टिहरी राज्य प्रजा मंडल की स्थापना 23 जनवरी, 1939 को देहरादून में हुई थी. इसकी स्थापना उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन ने की थी. इस मंडल की स्थापना का मकसद लोगों को टिहरी राज्य के कुशासन से आज़ाद कराना था. श्री देव सुमन ने वकालत की थी कि टिहरी रियासत को गढ़वाल के राजा के शासन से आज़ाद किया जाना चाहिए. टिहरी के राजा के साथ अपनी लड़ाई के दौरान, जिसे बोलंदा बद्री (बद्रीनाथ बोलते हुए) कहा जाता है, उन्होंने टिहरी के लिए पूर्ण आज़ादी की मांग की थी. श्री देव सुमन को मंडल की संयोजक समिति का मंत्री चुना गया था. 21 अगस्त, 1946 को टिहरी राज्य ने इस प्रजामंडल को वैधानिक मान्यता दी थी

ALAGGYAN.IN उत्तराखंड परीक्षा तैयारी से जुड़े रहें
UKPSC UKSSSC RO/ARO पटवारी Group-C
📚 GK • Current Affairs • MCQ • Exam Updates

पलेठी सूर्य मंदिर स्थित है

  • गोपेश्वर
  • उखीमठ
  • रानीखेत
  • हिण्डोलाखाल

हिण्डोलाखाल

पलेठी सूर्य मंदिर, उत्तराखंड के टिहरी ज़िले के हिंडोलाखाल विकासखंड मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर वनगढ़ क्षेत्र के पलेठी गांव में स्थित है. यह सातवीं शताब्दी का ऐतिहासिक मंदिर है.

“सदावृत” शब्द उत्तराखण्ड के किन मन्दिरों से सम्बन्धित है ?

  • हैड़ाखान और लोहाखाम
  • मनसा देवी और चण्डी देवी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री
  • बद्रीनाथ और केदारनाथ

बद्रीनाथ और केदारनाथ

भारतीय भाषा लोक सर्वेक्षण (उत्तराखंड की भाषाएँ) के अंतर्गत कितनी भाषाओं का परिचय दिया गया है ?

  • 11
  • 12
  • 13
  • 14

13

उत्तराखंड में 13 बोलियों पर सर्वेक्षण उत्तराखंड में जिन 13 बोलियों पर सर्वेक्षण हुआ है, उनमें कुमाऊंनी, बुक्सारी, थारू, डारमा, थारू, रंग, जौनसारी, जौनपुरी, बंगाणी आदि शामिल हैं। भाषा शोध तथा प्रकाशन केंद्र के विपुल कपाड़िया के अनुसार 2009 में अखिल भारतीय स्तर पर यह सर्वे शुरू किया था।

ब्रिटिश सरकार ने किस राजा को ‘नाइट कमाण्डर’ की उपाधि से विभूषित किया ?

  • सुदर्शन शाह
  • नरेन्द्र शाह
  • मानवेन्द्र शाह
  • कीर्ति शाह

कीर्ति शाह

• कीर्तिशाह का शासन 1886 ई० से 1913 ई० तक रहा लेकिन 27 मई 1898 ई० में कीर्तिशाह को सम्पूर्ण अधिकार प्राप्त हुआ था 31 दिसम्बर 1898 ई० में ब्रिटिश सरकार ने कीर्तिशाह को कम्पेनियन ऑफ इंडिया की उपाधि दी (IT) 1900 ई० में इग्लैंड में 11 तोपों की सलामी और 9 नबम्बर 1901 ई० में नाइट कमांडर की उपाधि दी गयी

7 thoughts on “500+ Uttarakhand MCQ – उत्तराखंड के टॉप MCQ प्रश्नोत्तरी [PDF]”

  1. ✅ “आपका धन्यवाद! 😊 अगर आपको और किसी विषय पर MCQ चाहिए तो बताएं, हम आपकी मदद करने के लिए तैयार हैं! 🚀📚”

Leave a Comment

error:
Open chat
1
📚 नमस्कार! 👋
Uttarakhand Current Affairs, GK, UKPSC, UKSSSC एवं MCQ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और सहायता यहाँ प्राप्त करें। 🎯