500+ Uttarakhand MCQ – उत्तराखंड के टॉप MCQ प्रश्नोत्तरी [PDF]

इकावनी- बावनी का संबंध किस से है?

  • संख्या से
  • भूमि मापन की इकाई
  • पहाड़ी काव्य संग्रह
  • दुर्भिक्ष

दुर्भिक्ष

सम्वत् 1851-52 या 1795 ई० में गढवाल में भयंकर अकाल पड़ा जिसे इकावनी – बावनी के नाम से जाना जाता है बावनी का मतलब गढ़वाल में भयंकर अकाल होता है

गढ़वाल नरेश फतेहशाह द्वारा सिखगुरु रामराय के देहरादून में गुरुद्वारा निर्माण हेतु दिए गए गाँव थे ?

  • (A) खुड़बुड़ा, राजपुर और चामासारी
  • (B) राजपुर, खुड़बुड़ा और पण्डितवाड़ी
  • (C) राजपुर, खुड़बुड़ा और भुपानवाला
  • (D) पंडितवाड़ी, राजपुर और चामासारी

(A) खुड़बुड़ा, राजपुर और चामासारी

✅ Uttarakhand GK MCQ

हिमालयन एक्शन रिसर्च सेंटर की स्थापना किस वर्ष में हुई ?

  • (A) 2017 ई.
  • (B) 2012 ई.
  • (C) 2010 ई.
  • (D) 1988 ई.

(D) 1988 ई.

उत्तराखण्ड को “भारत का बाइवोल्टाइन रेशम का कटोरा” कहा जाता है क्योंकि

  • (A) यहाँ दो प्रकार के रेशम का उत्पादन होता है
  • (B) यहाँ उच्च गुणवत्ता के रेशम का उत्पादन होता है
  • (C) यहाँ रेशम की दो फसल प्रति वर्ष होती है
  • (D) यहाँ रेशम की तीन फसल प्रति वर्ष होती है

(C) यहाँ रेशम की दो फसल प्रति वर्ष होती है

ढोल-दमाऊँ पर चलते समय या यात्रा करते समय बजाया जाने वाला बाजा कहलाता है

  • (A) चलुवा बाज़ा
  • (B) हिटवा बाज़ा
  • (C) कटवा बाज़ा
  • (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

(B) हिटवा बाज़ा

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. महरा एवं फर्तयाल दरबारी गुटों का सम्मा चंद वंश से था ।
  2. ग्राम प्रशासन के सन्दर्भ में कोटाल तथा पही नामक कर्मचारी चंद वंश से सम्बन्धित थे।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं।

  • (A) केवल 1 सही है
  • (B) केवल 2 सही है
  • (C) 1 और 2 दोनों सही हैं
  • (D) 1 और 2 दोनों गलत हैं

(C) 1 और 2 दोनों सही हैं

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

ALAGGYAN.IN उत्तराखंड परीक्षा तैयारी से जुड़े रहें
UKPSC UKSSSC RO/ARO पटवारी Group-C
📚 GK • Current Affairs • MCQ • Exam Updates
  1. चंद काल में नर्तक व नर्तकियों के लिए बज़दार कर था ।
  2. चंद काल में महाजन के लिए बाज़निया कर था ।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/है?

  • (A) केवल 1 सही है
  • (B) केवल 2 सही है
  • (C) 1 और 2 दोनों सही हैं
  • (D) 1 और 2 दोनों गलत हैं

(D) 1 और 2 दोनों गलत हैं

चंद वंश के शासक कीर्तिचंद ने निम्नलिखित में से किन राज्यों एवं स्थानों को विजित करके अपने साम्राज्य में मिलाया ?

  • a. खगमरा कोट
  • b. स्यूनरा
  • c. कोटोली
  • d. कैड़ारौ-बौरारो

निम्नलिखित कूट में से सही उत्तर चुनिये ।

कूट :

  • (A) a, c
  • (C) b, c
  • (B) a, b
  • (D) उपर्युक्त सभी

(D) उपर्युक्त सभी

✅ उत्तराखंड सामान्य ज्ञान MCQ

पाथा’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. पाथा एक परंपरागत माप का पात्र है जिसका उपयोग पहाड़ी क्षेत्रों में अनाज मापने के लिए किया जाता है।
  2. पाथा तांबे, पीतल या लकड़ी से बना होता है और इसकी माप लगभग दो किलोग्राम होती है।
  3. पाथा का उपयोग केवल घरेलू कार्यों में किया जाता है और इसका धार्मिक अनुष्ठानों में कोई स्थान नहीं है।

उपरोक्त में सही कथन है

  • केवल 1 और 2
  • केवल 2 और 3
  • केवल 1 और 3
  • 1, 2 और 3

केवल 1 और 2

पाथा” पहाड़ का अन्न मापक पात्र होता है। यह तांबे, पीतल अथवा लकड़ी से बना होता है। एक पाथा की माप लगभग दो किलो के बराबर होता है। धार्मिक अनुष्ठानों में “पाथा” में अनाज रखने की भी परंपरा है।

लखपति दीदी योजना के अनुसार राज्य में वर्ष 2025 तक कितने लाख लखपति दीदी बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ?

  • 1.25
  • 1.50
  • 2.25
  • 5.2

1.25

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि योजना के तहत वर्ष 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए उन्हें ऋण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

7 thoughts on “500+ Uttarakhand MCQ – उत्तराखंड के टॉप MCQ प्रश्नोत्तरी [PDF]”

  1. ✅ “आपका धन्यवाद! 😊 अगर आपको और किसी विषय पर MCQ चाहिए तो बताएं, हम आपकी मदद करने के लिए तैयार हैं! 🚀📚”

Leave a Comment

error:
Open chat
1
📚 नमस्कार! 👋
Uttarakhand Current Affairs, GK, UKPSC, UKSSSC एवं MCQ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और सहायता यहाँ प्राप्त करें। 🎯