500+ Uttarakhand MCQ – उत्तराखंड के टॉप MCQ प्रश्नोत्तरी [PDF]

देश की पहली टनल पार्किंग कहाँ बनने जा रही है ?

  • केदारनाथ – बद्रीनाथ
  • गंगोत्री – यमुनोत्री
  • जागेश्वर धाम
  • कैंची धाम

गंगोत्री – यमुनोत्री

उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में देश की पहली टनल पार्किंग बनने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड को डीपीआर तैयार करने का जिम्मा सौंपा है

शैलेश मटियानी पुरस्कार 2023 के लिए कितने शिक्षकों को चयनित किया गया है?

  • 10
  • 12
  • 17
  • 21

17

शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार मिलेगा। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सम्मानित करेंगे। अपर शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती के मुताबिक, 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार वर्ष 2023 के लिए चयनित किया गया है। इसमें प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी से नफीस अहमद, चमोली से कुसुमलता गडिया, उत्तरकाशी से कुसुम चौहान, देहरादून से सुमन चमोली, टिहरी गढ़वाल से कंचन बाला, रुद्रप्रयाग से खड़क सिंह बोरा। बागेश्वर से नरेंद्र गिरी, नैनीताल से भावना पलड़िया, पिथौरागढ़ से चंद्रशेखर जोशी, अल्मोड़ा से राम सिंह को राज्यपाल सम्मानित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा में पौड़ी से दौलत सिंह गुसाई, हरिद्वार से राजेंद्र कुमार, नैनीताल से डाॅ. प्रदीप कुमार उपाध्याय, चंपावत से श्याम दत्त चौबे और ऊधमसिंह नगर से डाॅ. मधुसूदन मिश्र सम्मानित किए जाएंगे। वहीं, प्रशिक्षण संस्थान से पौड़ी के डायट चड़ीगांव के प्रवक्ता डाॅ. नारायण प्रसाद उनियाल को सम्मानित किया जाएगा।

हाल ही में डॉ. बसंती बिष्ट को किसके द्वारा ‘टॉप ग्रेड’ प्रदान किया गया है?

  • दूरदर्शन
  • आकाशवाणी
  • संगीत नाटक अकादमी
  • भारतीय लोक कला मंडल

आकाशवाणी

आकाशवाणी देहरादून की ‘ए’ ग्रेड कलाकार पद्मश्री से सम्मानित डॉ बसन्ती बिष्ट को गढ़वाली लोकसंगीत में आकाशवाणी द्वारा टॉप ग्रेड प्रदान किया गया है। ल्वाणी ग्राम ज़िला चमोली में जन्मी जागर गायिका डॉ बसन्ती बिष्ट ने वर्ष 1996 में आकाशवाणी नजीबाबाद द्वारा आयोजित स्वर परीक्षा में गढ़वाली लोकसगीत में ‘बी’ ग्रेड प्राप्त किया। उसके पश्चात उन्हें ‘बी हाई’ और वर्ष 2013 में ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया।

Uttarakhand MCQ – उत्तराखंड के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

उत्तराखंड सरकार द्वारा दिए जाने वाले “खेल रत्न” पुरस्कार के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की हो।
  2. इस पुरस्कार के तहत ₹5 लाख की नकद राशि दी जाती है।
  3. प्रत्येक वर्ष केवल एक खिलाड़ी को इस श्रेणी के तहत सम्मानित किया जाता है।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है

ALAGGYAN.IN उत्तराखंड परीक्षा तैयारी से जुड़े रहें
UKPSC UKSSSC RO/ARO पटवारी Group-C
📚 GK • Current Affairs • MCQ • Exam Updates
  • केवल 1 और 2
  • केवल 2 और 3
  • केवल 1 और 3
  • 1, 2 और 3

1, 2 और 3

निम्नलिखित में से कौन सा “हिमालय रत्न” पुरस्कार का सही विवरण है?

  • यह दो खिलाड़ियों को ₹3 लाख की नकद राशि के साथ दिया
  • यह छह खिलाड़ियों को ₹1 लाख की नकद राशि के साथ दिया
  • यह छह प्रशिक्षकों को ₹1 लाख की नकद राशि के साथ दिया जाता है।
  • छह खिलाड़ियों और दो प्रशिक्षकों को ₹1 लाख की नकद राशि

यह छह खिलाड़ियों को ₹1 लाख की नकद राशि के साथ दिया जाता है।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले राज्य के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को प्रतिवर्ष पुरस्कृत कर रही राज्य सरकार खेल रत्न – 1 खिलाड़ी को ₹5 लाख ,हिमालय रत्न – 6 खिलाड़ियों को है 1लाख/खिलाड़ी, द्रोणाचार्य पुरस्कार -2 प्रशिक्षको को ₹3 लाख/प्रशिक्षक,

निम्नलिखित पुरस्कारों को नकद राशि के अनुसार उच्चतम से न्यूनतम क्रम में व्यवस्थित करें:

  • a. खेल रत्न
  • b. द्रोणाचार्य पुरस्कार
  • c. हिमालय रत्न

सही उत्तर के लिए कूट का प्रयोग करे

ALAGGYAN.IN उत्तराखंड परीक्षा तैयारी से जुड़े रहें
UKPSC UKSSSC RO/ARO पटवारी Group-C
📚 GK • Current Affairs • MCQ • Exam Updates
  • A-B-C
  • C-B-A
  • B-A-C
  • A-C-B

A-B-C

खेल रत्न – 1 खिलाड़ी को ₹5 लाख, हिमालय रत्न – 6 खिलाड़ियों को है 1 लाख/खिलाड़ी, द्रोणाचार्य पुरस्कार -2 प्रशिक्षको को ₹3 लाख/प्रशिक्षक

गोरखा शासन काल में किस कर द्वारा गोरखा सैनिकों का वेतन दिया जाता था ?

  • पुंगाडी कर
  • पगरी कर
  • सायर
  • जान्या- सुन्या

पुंगाडी कर

पुंगाड़ी कर – यह एक प्रकार का भूमि कर था। इससे लगभग डेढ़ लाख रूपया सालाना की आय होती थी। सैनिकों का वेतन इस कर से दिया जाता था।

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान MCQ PDF – डाउनलोड करें

सुमेलित नही है

  • मूरक्राफ्ट टिहरी आया – 1820
  • टिहरी नरेश को स्थायी सनद – 1824
  • देवप्रयाग में संस्कृत हिंदी पाठशाला – 1862
  • कीर्ति शाह को नाइट कमांडर उपाधि – 1901

टिहरी नरेश को स्थायी सनद – 1824

4 मार्च 1820 ई० को सुदर्शनशाह एवं ब्रिटिश सरकार के मध्य एक संधि हुई जिसके अनुसार ब्रिटिश सरकार ने टिहरी गढ़वाल पर राजा सुदर्शन शाह का अधिकार स्वीकार किया।

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने से पूर्व जोशीमठ मैं किस मेले का आयोजन किया जाता है ?

  • गुराऊ मेला
  • तिमुंडिया मेला
  • बोरी मेला
  • कवानू मेला

तिमुंडिया मेला

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बदरी धाम के कपाट खुलने से पहले भगवान के शीतकालीन गद्दीस्थल से यात्रा चलने से पहले कुछ क्षेत्रीय देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है. इसमें धाम और क्षेत्र की मंगल कामना और स्थानीय देवताओं की नाराजगी से बचने के लिए उनका आशीर्वाद लिया जाता है.बदरीनाथ यात्रा के सफलता और कुशलता की मंगलकामना के लिए जोशीमठ में मौजूद नृसिंह मंदिर में तिमुंडिया पूजा संपन्न होती है . पूजा- अर्चना के बाद तिमुंडिया वीर का आह्वान हुआ. भरत बैंजवाड़ी पर पश्वा( अवतारी पुरुष) तिमुंडिया वीर जागृत हुआ. उन्होंने पांच किलो से अधिक चावल- गुड़ और कई घड़े पानी का भोग ग्रहण किया. यह देखकर सभी श्रद्धालु अचंभित रह गये. पश्वा ने बदरी विशाल यात्रा के निर्विघ्न शुरू होने का आशीर्वाद दिया.

7 thoughts on “500+ Uttarakhand MCQ – उत्तराखंड के टॉप MCQ प्रश्नोत्तरी [PDF]”

  1. ✅ “आपका धन्यवाद! 😊 अगर आपको और किसी विषय पर MCQ चाहिए तो बताएं, हम आपकी मदद करने के लिए तैयार हैं! 🚀📚”

Leave a Comment

error:
Open chat
1
📚 नमस्कार! 👋
Uttarakhand Current Affairs, GK, UKPSC, UKSSSC एवं MCQ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और सहायता यहाँ प्राप्त करें। 🎯