UTTARAKHAND GK IN HINDI उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान

Gk of Uttarakhand-1 सामान्य ज्ञान उत्तराखण्ड  इस पोस्ट में हम आपको Uttarakhand Gk सामान्य ज्ञान उत्तराखण्ड , Uttarakhand Gk  से सम्बन्धित नोट्स तैयार करवाएंगे जिससे आप Uttarakhand Competitive Exam की तैयारी को और अच्छे से कर सकें।

उत्तराखण्ड के सभी प्रतियोगी परीक्षा मेँ ज्यादातर प्रश्न उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान Gk of Uttarakhand सामान्य ज्ञान उत्तराखण्ड, Uttarakhand General Knowledge से बनते हैं और कमाल की बात ये है की Uttarakhand Gk Hindi का Syllabus बहुत ही कम है यदि आपने Gk of Uttarakhand सामान्य ज्ञान उत्तराखण्ड को Strong बना दिया तो आप उत्तराखण्ड के अधिकतम Exam मैं आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते हैं ।

   इसलिए हम यहाँ पर Uttarakhand Competitve exam Gk of Uttarakhand-1 सामान्य ज्ञान उत्तराखण्ड से सम्बंधित question यहाँ पर Notes तैयार करवाएंगे जिससे आप अपनी तैयार आसानी से कर सकें।

इस पोस्ट में सभी Gk of Uttarakhand-1 In Hindi उत्तराखंड सामान्य ज्ञान की सभी प्रश्नों को एक साथ दिया गया है जो की काफी मत्वपूर्ण है और पिछले कुछ परीक्षाओ मैं पुछा जा चूका है और हम इस पोस्ट मैं लगातार नए प्रश्नों को जोड़ते रहंगे

• एशिया की सबसे बड़ी ऑप्टिकल टेलीस्कोप या दूरबीन की स्थापना नैनीताल में मार्च 2016 में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) द्वारा की गयी

• अगस्त 2016 से प्रदेश के नगर निगमों के मेयर को महापौर कहा जा रहा है

• 2016 में राज्य के प्रथम वॉर मेमोरियल की स्थापना देहरादून में हुयी

• राज्य का प्रथम चिड़ियाघर देहरादून चिड़ियाघर की स्थापना 2016 में हुयी इसका पुराना नाम मालसी डियर पार्क था

• राज्य के दूसरे चिड़ियाघर का शिलान्यास गौलापार हल्द्वानी में दिसम्बर 2016 में किया गया जो एक कार्बन न्यूट्रल जू होगा

• उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद की स्थापना दिसम्बर 2016 में देहरादून में की गयी

• दिसम्बर 2016 को गौचर (चमोली) में उत्तराखण्ड बोली भाषा संस्थान का उद्घाटन किया गया

• उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड का गठन 23 मार्च 2017 में किया। गया

• 2017 में भूकम्परोधी मॉडल जिले के रूप में चुना जाने वाला पहला जनपद उत्तरकाशी है

• अप्रैल 2017 में राज्य सरकार ने देहरादून, हरिद्वार व ऋषिकेश को मेट्रोपोलिटन सिटी घोषित किया

• 2017 में देहरादून में बहने वाली रिस्पना नदी को नवजीवन देने के लिए ऋषिपर्णा अभियान की शुरूआत की गयी।

ALAGGYAN.IN उत्तराखंड परीक्षा तैयारी से जुड़े रहें
UKPSC UKSSSC RO/ARO पटवारी Group-C
📚 GK • Current Affairs • MCQ • Exam Updates

• प्रदेश का पहला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का उद्घाटन 2018 में देहरादून के सेलाकुई में किया गया

• 9 फरवरी 2018 को दून विश्वविद्यालय के परिसर में डॉ० नित्यानंद शोध संस्थान का शिलान्यास किया गया

• राज्य के प्रथम महिला बैंक की शाखा 2017 में देहरादून के बंजारावाला में जबकि दूसरे महिला बैंक की शाखा 2018 में हल्द्वानी में खोली गयी

• दुनिया का प्रथम प्राकृतिक धरोहर केंद्र मार्च 2018 में देहरादून के भारतीय वन्यजीव संस्थान में खोला गया

• मार्च 2018 में उत्तराखण्ड का प्रथम एक्यूप्रेशर पार्क ऋषिकेश में बनाया जायेगा

• हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति अन्नापूर्णा नौटियाल को बनाया गया

• राज्य का पहला फूड पार्क पतंजलि फूड पार्क है जबकि 2018 में दूसरा फूड पार्क काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) में हिमालयन फूड पार्क नाम से शुरू हुआ

• राज्य की पहली लोकगायिका कबूतरी देवी का निधन 2018 में पिथौरागढ़ में हुआ

• लैंटाना झाड़ीनुमा घास के कारण राज्य में बाघ का प्राकृतिक आवास खतरें में पड़ गया है

• 2018 में देहरादून के आईटी पार्क में देश का पहला ड्रोन एप्लीकेशन रिसर्च सेंटर व साइबर सिक्योरिटी सेंटर का उद्घाटन किया गया

• प्रदेश का पहला एरोमा पार्क ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में स्थापित किया जायेगा जो सगंध पौध पर आधारित है।

• 2018 में देहरादून जू के अन्दर कैक्टस पार्क की स्थापना की

• उत्तरकाशी जिले के रक्तवन ग्लेशियर क्षेत्र की चार चोटियों का नाम अटल-1, अटल-2, अटल-3 एवं अटल-4 रखा गया

• उत्तराखण्ड राज्य क्रिकेट टीम ने प्रथम रणजी ट्राफी का पहला मैच 1 नवम्बर 2018 को कप्तान रजत भाटिया के नेतृत्व में देहरादून में बिहार टीम के साथ खेला

● विश्व टॉयलेट दिवस पर रूड़की निवासी रमेश भटेजा को टॉयलेट मैन की उपाधि दी गयी

• 2018 में उत्तराखण्ड में फॉरेस्ट ड्रोन फोर्स का गठन किया गया ऐसा करने वाला उत्तराखण्ड देश का प्रथम राज्य है

ALAGGYAN.IN उत्तराखंड परीक्षा तैयारी से जुड़े रहें
UKPSC UKSSSC RO/ARO पटवारी Group-C
📚 GK • Current Affairs • MCQ • Exam Updates

• महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ को रोकने के लिए देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन पिंक अभियान चलाया था

• उत्तराखण्ड के प्रथम विधि विश्वविद्यालय एवं देश के 22वें विश्वविद्यालय की आधारशिला मार्च 2019 में ऋषिकेश के रानीपोखरी में रखी गयी

• राज्य का प्रथम कम्युनिटी रिजर्व मार्च 2019 में पिथौरागढ़ के बौन गाँव में बनाया गया जो देश का 46वां सामुदायिक संरक्षित क्षेत्र है

• अल्मोड़ा वासी प्रकाश उपाध्याय ने विश्व का सबसे छोटा हस्तनिर्मित चरखा बनाकर 2019 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था

• देहरादून के चार चौराहों पर राज्य के चार प्रतीक चिन्ह लगाये गये

• देश का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन पिथौरागढ़ के मोस्टमानू क्षेत्र में बनाया जायेगा

• गौलापार हल्द्वानी में प्रदेश की प्रथम बांस मंडी बनायी जाएगी

• 2019 में केदारनाथ में पहला एटीएम H.D.F.C बैंक ने खोला था

• अगस्त 2019 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने उत्तराखण्ड के तीन स्थलों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया – 1. पिथौरागढ़ के दिंगास में स्थित कोटली का विष्णु मंदिर 2. ऋषिकेश वीरपुर खुर्द स्थित वीरभद्र मंदिर खुदाई स्थल 3. कालसी समीप जगतग्राम

• अगस्त 2019 में देहरादून के पेट्रोलियम संस्थान में प्लास्टिक से डीजल बनाने वाले देश के पहले संयंत्र का उद्घाटन किया गया

• देश का पहला ड्रोन प्रोजेक्ट मैनेंजमेंट यूनिट (पीएमयू) देहरादून के आईटीपार्क में बनाया जायेगा

• राज्य की पहली मेडिटेक सिटी देहरादून में बनाने के लिए सिडकुल एवं कलामइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बीच समझौता हुआ

• तपोवनम हिरण्यगर्भ आर्ट गैलेरी का लोकापर्ण गंगोत्री धाम (उत्तरकाशी) में स्वामी सुंदरानंद के प्रयासों से हुआ

• अक्टूबर 2019 में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का शिलान्यास पौड़ी के सुमाड़ी में किया गया

• 2019 से उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट शिक्षकों को भक्त दर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार दिया जायेगा जिसके तहत 50 हजार की राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा

Leave a Comment

error:
Open chat
1
📚 नमस्कार! 👋
Uttarakhand Current Affairs, GK, UKPSC, UKSSSC एवं MCQ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और सहायता यहाँ प्राप्त करें। 🎯