UTTARAKHAND GK QUIZ -4 उत्तराखंड सामान्य ज्ञान

UTTARAKHAND GK QUIZ -4 उत्तराखंड सामान्य ज्ञान

UTTARAKHAND GK QUIZ -4 उत्तराखंड सामान्य ज्ञान

निम्न में से कौन सा मंदिर रानीखेत के पास है?

  • कालिका मंदिर
  • कोट माई
  • होकारा मंदिर
  • गौरा माई

कालिका मंदिर

कालिका मंदिर रानीखेत में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह पवित्र मंदिर रानीखेत से लगभग 6 किलोमीटर दूर है। यह पवित्र मंदिर देवी काली को समर्पित है। यह पवित्र मंदिर घने पेड़ों के बीच एक छोटी पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। मंदिर में जाने के लिए सीढ़ियाँ बनी हुई हैं, जिन्हें पूरी तरह से मंदिर के पुजारी और उनके परिवार द्वारा बनाया गया है। इस मंदिर के पास एक विशाल गोल्फ मैदान है। यहाँ हर साल लाखों लोग माता का आशीर्वाद लेने आते हैं। मंदिर में काली की मूर्ति के साथ माता दुर्गा की मूर्ति भी स्थापित है। नवरात्रि में माता के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है। इस मंदिर से हिमालय की बर्फीली चोटियों का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। मंदिर का शांत वातावरण यहाँ आने वाले कई पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस मंदिर का बड़ा धार्मिक महत्व है। रानीखेत की यात्रा के दौरान पर्यटक इस पवित्र मंदिर में दर्शन करने आते हैं

उत्तराखंड का पहला बुरांश गार्डन तैयार किया गया ?

  • लैंसडाउन
  • भवाली
  • मुनस्यारी
  • चकराता

मुनस्यारी

मुनस्यारी में उत्तराखंड का पहला बुरांश उद्यान तैयार किया गया है. इस बुरांश उद्यान में 35 प्रजातियों को संरक्षित किया गया है.

उत्तराखंड में नमक पोषण योजना का शुभारंभ हुआ?

  • 2 जुलाई 2024
  • 6 जून 2024
  • 6 जुलाई 2024
  • इनमें से कोई नही

6 जुलाई 2024

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 जुलाई 2024 को नमक पोषण योजना का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में खाद्य मंत्री रेखा आर्या के साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे. प्रदेश के 14 लाख अंत्योदय और बीपीएल परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा. 8 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में आयोडीन युक्त नमक हर माह एक किलो मिलेगा.

ALAGGYAN.IN उत्तराखंड परीक्षा तैयारी से जुड़े रहें
UKPSC UKSSSC RO/ARO पटवारी Group-C
📚 GK • Current Affairs • MCQ • Exam Updates

निम्न में से कौन सा सुमेलित नही है?

  • कुमाऊँ परिषद का पहला अधिवेशन -1916
  • कुमाऊँ परिषद का दूसरा अधिवेशन – 1918
  • कुमाऊँ परिषद का तीसरा अधिवेशन -1919
  • कुमाऊँ परिषद का छठा अधिवेशन – 1926

कुमाऊँ परिषद का पहला अधिवेशन -1916

कुमाऊं परिषद का पहला अधिवेशन साल 1917 में उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले में हुआ था. इस अधिवेशन की अध्यक्षता जयदत्त जोशी ने की थी. कुमाऊं परिषद के सदस्यों में पंडित गोविंद बल्लभ पंत, लक्ष्मी दत्त शास्त्री, बद्री दत्त पांडे, इंद्र लाल शाह, हरगोविंद पंत, प्रेम बल्लभ पांडे, और मोहन जोशी जैसे लोग शामिल थे

कालसी शिलालेख की खोज 1860 में किसके द्वारा की गई?

  • जॉन प्रम्बेल
  • फ्रेजर
  • फोरेस्टर
  • कैप्टेन यंग

फोरेस्टर

मौर्य राजा अशोक का शिलालेख जो यमुना और उसकी सहायक “अमलावा” के संगम पर स्थित है। कालसी शिलालेख की खोज ब्रिटिश शासनकाल में 1860 ई० में “फोरेस्टर ” ने की थी। देहरादून से कालसी की ओर जाते हुये कालसी से कुछ दूर पहले यमुना नदी से एक छोटी से नदी मिलती है अमलावा. अमलावा और यमुना नदी के संगम पर स्थित है मौर्य राजा अशोक के चौदह शिलालेखों में 13वां शिलालेख.

घोड़ाखाल सैनिक स्कूल 1966 में स्थापित किया गया था?

  • हरिदत्त द्वारा
  • जयमल्ल द्वारा
  • परिमल द्वारा
  • इनमें से कोई नही

जयमल्ल द्वारा

घोड़ाखाल सैनिक स्कूल 21 मार्च 1966 को स्थापित हुआ. इसके नाम से एक रोचक घटना जुड़ी है. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक ब्रिटिश जनरल क्रांतिकारियों से बचने के लिए इस क्षेत्र में भटक रहा था. वहां मौजूद तालाब से पानी पीते समय इस ब्रिटिश जनरल के घोड़े की मौत हो गई. तब से स्थानीय लोगों ने इस स्थान का नाम घोड़ाखाल रख दिया.

ALAGGYAN.IN उत्तराखंड परीक्षा तैयारी से जुड़े रहें
UKPSC UKSSSC RO/ARO पटवारी Group-C
📚 GK • Current Affairs • MCQ • Exam Updates

प्रेमचंद ने किस पत्रिका में पेशावर कांड का उल्लेख किया?

  • मानसरोवर
  • रंगभूमि
  • हंस
  • माधुरी

हंस

शुद्ध साहित्य समिति का गठन किया गया ?

  • स्वामी रामदेव द्वारा
  • सत्यदेव द्वारा
  • नामदेव द्वारा
  • संपूर्णानंद द्वारा

सत्यदेव द्वारा

वर्ष 1913 में स्वामी सत्यदेव परिव्राजक अल्मोड़ा पहंचे और उन्होंने ‘शुद्ध साहित्य समिति’ की स्थापना की।

कुमाऊँ आयरन वर्क्स कंपनी लिमिटेड की स्थापना ?

  • 1850
  • 1862
  • 1878
  • 1890

1862

कुमाऊँ आयरन वर्क्स कंपनी लिमिटेड की स्थापना साल 1862 में उत्तर प्रदेश में हुई थी. हालांकि, कई वजहों से साल 1864 में इसे बंद कर दिया गया था. आखिर में, साल 1874 में बर्न एंड कंपनी ने कोयले से कोक बनाकर कुलटी गांव में आधुनिक तरीके से लोहा बनाना शुरू किया.

उतराखंड current affairs quiz

error:
Open chat
1
📚 नमस्कार! 👋
Uttarakhand Current Affairs, GK, UKPSC, UKSSSC एवं MCQ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और सहायता यहाँ प्राप्त करें। 🎯